कम बजट में पावर बैंक खरीदना चाहते हैं, तो ये 3 हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन
आप इन प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं| आज आपको ऐसे 3 कम बजट में पावर बैंक के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 1000 रुपए से भी कम है|
Mi 10000mAh Li-Polymer Power Bank
Mi का 10000mAh की बैटरी के साथ पावर बैंक बाजार में उपलब्ध है| इसकी डिज़ाइन कॉम्पैक्ट की वजह से इसे कैरी करना आसान है|
यह टू-वे 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, सर्किट सुरक्षा की 9 लेयर के साथ आपको एक बार में दो उपकरणों को चार्ज करने की अनुमति देता है|
यह आपको लो पावर डिवाइस, जैसे कि फिटनेस बैंड आदि को चार्ज करने की भी सुविधा देता है, और इसकी कीमत 899 रुपये है|
Ambrane Power Bank
Ambrane पावर बैंक में 10000mAh की क्षमता के साथ-साथ 12W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है| खरोंच और निशान को रोकने के लिए इसमें ABS प्लास्टिक एक्सटीरियर कॉम्पैक्ट डिज़ाइन दिया गया है|
उपकरणों को सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए यह सर्किट सुरक्षा के 9-लेयर के साथ आता है| यह एक एलईडी सिग्नल के साथ आता है, जो पावर बैंक के वर्तमान पावर स्तर को दर्शाता है|
12W यूएसबी पोर्ट के साथ आप एक बार में दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं, और कम बजट में पावर बैंक की रेट लिस्ट में इसकी कीमत महज 699 रुपये है|
URBN 10000mAh Li-Polymer Power Bank
URBN Li-Polymer पावर बैंक 1000mAh की क्षमता और 12W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप अपने डिवाइस को बहुत कम या यूँ कहे तो शार्ट टाइम में जल्दी चार्ज कर सकते हैं|
यह दो आउटपुट पोर्ट्स के साथ उपलब्ध है, जिससे आप एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं|
सुरक्षित चार्ज सुनिश्चित करने के लिए यह 4-स्तरीय सेफ्टी के साथ आता है| यह एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से कैरी और कहीं भी ले जा सकते हैं| इस URBN Li-Polymer पावर बैंक की कीमत महज 649 रुपये है|