अनुराग कश्यप और कंगना : अनुराग का खुलासा- “शूटिंग पर अक्सर करती थीं ये काम”
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। अपनी बयानबाजी के लिए कंगना रनौत सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच अक्सर अनुराग कश्यप और कंगना के बीच सोशल मीडिया पर बहस बाजी होती रहती है। यह दोनों एक-दूसरे पर निजी हमला करके एक दूसरे को नीचे दिखाने की कोशिश करते रहते हैं।
कंगना रनौत ड्रग्स मामले पर लगातार खुलासे करती जा रही हैं। इसी बीच अनुराग ने भी कंगना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार कंगना रनौत शूटिंग के दौरान अक्सर शेम्पेन पिया करतीं थीं। जब वो लो कॉन्फिडेंस में होती थी तो ऐसा करती थी।

अनुराग कश्यप का मानना है कि कोई भी किसी चीज के लिए किसी के ऊपर दबाव नहीं बना सकता है। हर इंसान की खुद की जिंदगी है और वह अपनी मर्जी से जीता है।
अनुराग कश्यप और कंगना के इस सोशल झगड़े में अनुराग ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो आप वह बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों की सोशल मीडिया वाली लड़ाई कब खत्म होगी|