सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म में नजर आएंगे महानायक अमिताभ बच्चन
यह कंफर्म हो चुका है कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड से दो कलाकार काम करेंगे| जाने माने मूवी एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस खबर की पुष्टि की है|
प्रभास दीपिका और अमिताभ
तरण ने उन्होंने ट्वीट किया, 2022 में यह मूवी रिलीज़ होगी| जिसमे प्रभास के साथ अमिताभ और दीपिका पादुकोणे नज़र आएँगी|
बता दें, कि यह फिल्म 2022 में हिंदी के अलावा अन्य कई भाषाओं में रिलीज होगी| इसी ट्वीट के साथ तरण आदर्श ने एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में कहा गया है कि, बिना लीजेंड के हम एक लीजेंडरी फिल्म की कल्पना कैसे कर सकते हैं|
दूसरी तरफ एक्टर प्रभास ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, फाइनली, मेरा सपना सच होने जा रहा है| लीजेंडरी अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहा हूं|
उन्होंने हैशटैग #NamaskaramBigB लिखा जो काफी देर तक ट्रेंड करता रहा|
अब इन दो बड़े महान सितारों की इस मूवी का इंजतार फैंस को 2022 तक करने पड़ेगा|