अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
स्वप्नों की माया नगरी मुंबई पहुँचकर अपनी पहचान बनाने वाला एक चेहरा है, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला। आज हम उन्हीं के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

उर्वशी रौतेला के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
1.25 फरवरी 1994 को कोटद्वार, उत्तराखंड में जन्मीं उर्वशी रौतेला के पिता का नाम मानवर सिंह रौतेला और माँ का नाम मीरा रौतेला है।
2.15 वर्ष की अल्पायु में ही उर्वशी ने माडल के रूप में लैक्मे फैशन वीक, अमेजन फैशन वीक, दुबई एफ डब्ल्यू आदि के लिए रैंप पर अपनी मौजूदगी जाहिर की|
3. उर्वशी 2011 में 17 वर्ष की उम्र में चीन में आयोजित मिस टूरिज्म क्वीन आफ द ईयर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
4. इसके बाद 2012 में इन्हे आई एम शी मिस यूनिवर्स इंडिया के साथ मिस फोटोजेनिक का पुरस्कार भी मिला, लेकिन आयु को लेकर हुए विवाद के कारण इन्हें यह पुरस्कार छोड़ना पड़ा।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि 2015 में फिर से इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इन्होंने दोबारा इस सम्मान को प्राप्त किया। इस तरह इस पुरस्कार को दो बार प्राप्त करने वाली यह पहली और एकमात्र महिला बनीं।
5. एक अभिनेत्री के रूप में उर्वशी की पहली फिल्म सनी देओल के साथ सिंह साब द ग्रेट थी।
6. इसके अलावा उर्वशी ने हनी सिंह, मिका सिंह और अनुपमा राग, मीत ब्रदर्स, नेहा और टोनी कक्कर के साथ कई हिट म्यूजिक विडियोज भी बनाए हैं।
7. उर्वशी रौतेला को बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ सेल्फी खिंचवाने का शौक है, और वैसे भी उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है|
8. नृत्यों की माहिर उर्वशी को लगभग 5-7 प्रकार के नृत्य आते हैं, जिनमे यह कथक, भरत नाट्यम, जज, बेली आदि इत्यादि शामिल हैं|
9. आप में से बहुत ही कम प्रशंसकों को यह मालूम है, कि उर्वशी राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल खिलाड़ी भी हैं। शायद इसीलिए, उन्हें कई तरह के स्पोर्ट्स इवेंट्स में देखा जा सकता है|
अंत में हम कह सकते हैं, कि अनेक कलाओं और प्रतिभा की धनी उर्वशी आने वाले समय में स्वप्न नगरी में एक ऊँचा स्थान ग्रहण कर सकती है|