आजकल के रिश्ते: बेटी ने मां पर लगाया देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप
राजस्थान के बाड़मेर जिले में मां-बेटी के आजकल के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है|
अपनी मां पर बेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, कि उसे दो साल से देह व्यापार के लिए लगातार मजबूर किया गया|
यहाँ तक की जब उसने मर्जी से शादी की उसके बाद भी 2 महीनों से मां ने उसका जीना बेहाल कर रखा है| वहीं अब नवविवाहित बेटी ने अपनी ही मां से जान का खतरा भी बताया है|
पुलिस के सामने पेश होकर लगाई अर्जी
अब इस मामले में बेटी ने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को अपनी दास्तान सुनाई, और न्याय की गुहार लगाई है, कि उसकी मां और कुछ अन्य लोग मिलकर उसे देह व्यापार में धकेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं|
बता दें, उसने अपनी मर्जी से दो महीने पहले ही शादी की, लेकिन यह बात उसकी मां को नागवार गुजरी, और मां ने पूरे तरीके से उसे तंग करना शुरू कर दिया है|
पीड़िता की रिपोर्ट पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा का कहना है, कि मामला दर्ज कर लिया है|
इस संदर्भ में महिला थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं| जल्द तथ्यों को सामने लाया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|